कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में चूर था। टक्कर के बाद राहगीरों और बच्चों के परिजनों ने ऑटो चालक की जमकर धुनाईै कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है, वहीं घायल स्कूली बच्चों को अस्पताल भेजा गया है। स्कूली बच्चे कैरियर पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं।







