Home » नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ : कई माओवादियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़

नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ : कई माओवादियों के मारे जाने की खबर

दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह दंतेवाड़ा से टीम निकली थी जहां बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में कई माओवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।  दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।  फिलहाल आला अधिकारियों के द्वारा इस मामले को लेकर कोई भी जानकारी अब तक साझा नहीं की गई है।

Search

Archives