Home » सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। कुकानार इलाके में पुसगुन्ना के जंगलों में मुठभेड़ जारी है।  सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। एसपी किरण चव्हाण ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं जिनमें एक महिला माओवादी भी शामिल है। मौके पर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं और इलाके में सर्चिंग जारी है। एएसपी के बलिदान होने के बाद इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि इलाके में कटे कल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मौके से एक इंसास राइफल और 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है।

एलओएस कमांडर के मारे जाने की खबर- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस इलाके में सुरक्षा बलों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है वह पहाड़ी वाला इलाका है और इलाके में कटे कल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी थी। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पैदारास एलओएस कमांडर के भी मारे जाने की संभावना है, हालांकि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि फिलहाल दोनों ही माओवादियों की शिनाख्ती की जा रही है।

Search

Archives