Home » रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर व होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय के यहां ईडी की दबिश
छत्तीसगढ़

रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर व होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय के यहां ईडी की दबिश

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ में छापेमारी कार्रवाई जारी है। रायपुर में रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर के यहां और दुर्ग जिले में होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में ईडी की रेड पड़ी है।

दुर्ग दीपक नगर स्थित होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय अग्रवाल के घर और कार्यालय में सुबह से जांच चल रही है। यहां तीन इनोवा में सुबह 6 बजे ईडी टीम पहुंची हुई है, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। बता दे विजय अग्रवाल की अलग-अलग नाम से कई फर्म हैं। तीन भाइयों के इस ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को छत्तीसगढ़ में भी पिछली सरकार में मिड डे मील का एक बड़ा काम मिला था। गत वर्ष रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे। फिलहाल खबर यह भी है कि तीन भाइयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है। इस ग्रुप के तीनों भाइयों को ईडी ने अपनी रडार में लिया है। बता दे इसी परिवार का रायपुर में एक बड़ा होटल कोर्टयार्ड मैरियट भी है।  यहां पर भी जांच की बात सामने आ रही है।

तीसरी ओर चिरमिरी में एसईसीएल के मैनेजर के घर पर आईटी ने दबिश दी है। आयकर विभाग की टीम मौके पर कांगजों की जांच पड़ताल कर रही है।

Search

Archives