बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा के सेजेस स्कूल परिसर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सरकंडा थाना से कुछ दूरी पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल चिंगराजपारा के प्रांगण में रिक्शा चालक की लाश बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार लिंगियाडीह के दुर्गा नगर सब्जी मार्केट के पास रहने वाले 37 वर्षीय सत्यनारायण यादव ऑटो चालक था, जो किराए के मकान में रहकर जीवन यापन करता था। ऑटो चालक की देर रात स्कूल भवन के पास ही हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह स्कूल खुलने के दौरान एक डेड बॉडी परिसर में देखी गई। जिसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रूप से पुलिस को पता चला कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा सत्यनारायण यादव के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। शव के समीप ई रिक्शा और गमछा मिला है। पुलिस डॉग स्कवायड की सहायता से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ई रिक्शा चालक स्कूल परिसर में तीन लोगों के साथ पहुंचा था। इसके बाद सुबह उसकी लाश मिली। सरकंडा पुलिस स्कूल एवं अन्य स्थानो ंका सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।







