Home » शराबियों के बीच WWF, शहर के बीच शराब दुकान से व्यापारी व जनता परेशान, हटाने की मांग
छत्तीसगढ़

शराबियों के बीच WWF, शहर के बीच शराब दुकान से व्यापारी व जनता परेशान, हटाने की मांग

0 आए दिन हो रहा वाद-विवाद, अश्लील शोर-शराबा से महिलाएं शर्मसार

कोरबा। जिले के पुराना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना से चंद कदम दूर मुख्य मार्ग में सबसे पुराने शॉपिंग कांप्पलेक्स गीतांजलि भवन के सामने स्थित शराब दुकान की वजह से यहां की आम जनता खासकर महिलाओं, बच्चों और व्यापारी वर्ग के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शराब दुकान हटाने की मांग तेज हुई है।

शराबियों के द्वारा बीच सड़क पर मारपीट, हर रोज हो रहे हंगामे और गाली-गलौज तथा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। यहां का व्यापारी वर्ग काफी परेशान है तो काम करने आने वाली युवतियों व महिलाओं को गुजरने में काफी असहजता महसूस होती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शराबी सड़क पर आपस में ही उलझ कर गाली गलौच, विवाद मारपीट करते रहते हैं। ऐसे में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। अक्सर नशे की हालत में व सामान्य हालत में भी शराब खरीदने आने वाले लोग बीच सड़क तक दुपहिया वाहन खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन तो बाधित होता है, समझाने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही हैं।

0 मदिरालय बनी गलियां

बीच शहर में शराब दुकान होने से खरीदकर पीछे पुराना बस स्टैंड, आसपास की गलियों में घुसकर, मधु स्वीट्स गली, गौरीशंकर मंदिर गली में चबूतरा व गली में ही शराब पीने लगते हैं। कई लोग तो नशे की हालत में शराब लेने आते हैं और यहीं उलझ जाते हैं। कई बार रास्ते से गुजरती महिलाओं-युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं भी इनके द्वारा की गई हैं।़ आसपास के लोगों ने फटकारा भी लेकिन लोकलाज के भय से कोई शिकायत थाना में नहीं की जाती। नगर निगम के वार्ड 6 और 13 में समाहित मुख्य मार्ग में न सिर्फ व्यवसायी बल्कि आवासीय क्षेत्र भी हैं व सम्भ्रांत लोग निवासरत हैं।

Search

Archives