Home » रायपुर में नवजात बच्ची की मौत से सनसनी! ‘एक्सपायरी मिल्क पाउडर’ पिलाने का आरोप
छत्तीसगढ़

रायपुर में नवजात बच्ची की मौत से सनसनी! ‘एक्सपायरी मिल्क पाउडर’ पिलाने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस जांच में जुटे, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी

रायपुर। एक नवजात बच्ची की मौत ने रायपुर में मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाले शिशु आहार की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर से खरीदा गया एक्सपायरी मिल्क पाउडर बच्ची को पिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही मौदहापारा थाना सक्रिय हो गया और संबंधित मेडिकल स्टोर को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग भी जांच में

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सीएमएचओ ने भी परिजनों को बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। परिजनों का कहना है कि यदि मिल्क पाउडर वास्तव में एक्सपायरी था, तो यह गंभीर लापरवाही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बच्ची की मौत का वास्तविक कारण क्या था। फिलहाल यह आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया है। जांच जारी है और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही कारणों की पुष्टि होगी।

Search

Archives