Home » तालाब में फिसलकर गिरा ग्रामीण, इलाज के दौरान मौत… कोनी थाना क्षेत्र की घटना
छत्तीसगढ़

तालाब में फिसलकर गिरा ग्रामीण, इलाज के दौरान मौत… कोनी थाना क्षेत्र की घटना

बिलासपुर। बारिश के मौसम में तालाब में नहाना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। फिसलन के चलते तालाब में गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई।

यह घटना कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरताल की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरताल निवासी चमरू यादव पिता सोनसाय यादव 40 रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे गांव के तालाब में नहाने गया था। लगातार बारिश के कारण तालाब की सतह काफी फिसलन भरी हो गई थी। चमरू जैसे ही तालाब की ओर बढ़ा, उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में गिर गया। घटना के वक्त तालाब के पास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने चमरू को पानी में गिरते देखा और तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टरों ने चमरू यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा किया। इसके बाद सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives