Home » कॉलेज से घर जा रही छात्रा पर जानलेवा हमला, सिम्स रिफर, आरोपी युवक फरार
छत्तीसगढ़

कॉलेज से घर जा रही छात्रा पर जानलेवा हमला, सिम्स रिफर, आरोपी युवक फरार

कोटा (बिलासपुर)। छत्तीसगढ़ के कोटा शहर के शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। छात्रा कॉलेज से घर जा रही थी। इसी दौरान युवक ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को राहगीरों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया है, जहां से सिम्स रिफर कर दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह छात्रा पढ़ाई के लिए निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा गई हुई थी। छात्रा जब कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक योगेश साहू नामक युवक ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से छात्रा के गले व सिर पर चोट आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर फर कर दिया है। कोटा पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। युवक ने घटना को अंजाम किस वजह से दिया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

Search

Archives