कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र में देशी शराब दुकान के पास अज्ञात युवक की लाश मिली है। सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत को शराब का अत्यधिक सेवन माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र में उस समय लोगो मे हड़कम्प मच गया जब कुछ लोग कुसमुंडा स्थित देशी शराब दुकान की ओर गए हुए थे। जंहा लोगो ने लगभग 30-35 वर्षीय युवक को अचेत अवस्था में देखा पहले शराब के नशे में होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा था। लेकिन काफी देर बाद भी उसके शरीर में कोई हलचल नही हुई तो अनहोनी की आशंका हुई। करीब जाकर देखा तो युवक की सांसें नही चल रही थी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही कर उनकी शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।
बताया जा रहा है कि मृतक कोरबा के पम्प हॉउस का रहने वाला है जो अपनी मोटर सायकिल क्रमांक सीजी 12 बीएल 1349 में कुसमुंडा आया हुआ था। शाम को कुछ लोगों ने मृतक को कुसमुंडा देशी शराब की दुकान में शराब का सेवन करते देखा था। उसके बाद उनके साथ क्या हुआ और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी किसी को नही है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।







