कोरबा। बालको क्षेत्र के फूटामुड़ा पिकनिक स्पॉट में डूबे युवक का शव सोमवार को मिला है। बालको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर जांच में जुट गई है। रविवार की शाम युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। अंधेरा होने की वजह से उसका कहीं कुछ पता नही चल सका।
सोमवार को डीडीआरएफ के नगर सेना के जवान टीम इंचार्ज गेंदलाल के नेतृत्व में सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर शव की खोजबीन प्रारंभ की गई। सुबह 10 बजे के करीब टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने में डीडीआरएफ के नगर सेना के जवान संतोष पटेल, अनवर, कमलेश, सुधीर, घनश्याम खूंटे, समार सिंह की विशेष भूमिका रही।
मृतक हरीश बरगे पिता निरंजन लाल बरगे के दोस्तों ने बताया कि रविवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब सभी दोस्त पिकनिक मनाने आए हुए थे। लौटते समय शाम 5 बजे हरीश ने पानी में छलांग लगाया, मगर वह बाहर नहीं आ सका। उसकी डूबने से मौत हो गई।







