Home » कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले 81 नए मरीज
छत्तीसगढ़ • रायपुर

कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले 81 नए मरीज

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 81 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या 442 हो गई है। प्रदेश में 2153 सैम्पलों की जांच की गई। जिनमें 81 मरीजों की पुष्टि हुई है। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 27 मरीज मिले हैं। बलरामपुर से 14, राजनांदगांव और दुर्ग से 8-8 मरीज मिले हैं। बिलासपुर से 6 मरीज, बालोद और गौरेला पेंड्रा मरवाही से 5-5 मरीज वहीं कांकेर और जांजगीर चांपा से भी 5-5 संक्रमित पाए गए हैं। धमतरी से 4, महासमुंद से 3, सूरजपुर से 2 मरीज इसके अलावा बस्तर और कोंडागांव से एक-एक संक्रमित मिले हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना के मामले ने जहां लोगों में भय व्याप्त कर दिया है वहीं शासन-प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

Search