Home » अंबिकापुर के पर्पल आर्किड में आज कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर के पर्पल आर्किड में आज कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन

अंबिकापुर। कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन मंगलवार को यानी आज अंबिकापुर के होटल पर्पल आर्किड में होगा। कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 11 बजे से शुरू होगा। इसमें प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित लगभग सभी केबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही सरगुजा संभाग के सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया एवं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों से करीब 800 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन के लिए दिग्गजों का पहुंचना शुरू हो गया है।

Search

Archives