Home » रायगढ़ के लिए रवाना हुए सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

रायगढ़ के लिए रवाना हुए सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के दौरे पर हैं। सीएम साय रायपुर से रायगढ़ के लिए निकल चुके हैं। सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित है। रायगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां हैं।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं। रायगढ़ स्थित गांधी पुतला चौक में मुख्यमंत्री साय के स्वागत में मंच बनाया गया है। मंच के चारों ओर फूल-पत्तों की सजावट की गई है। इसके अलावा कई जगहों पर रंग-बिरंगे गुब्बारों की सजावट भी की गई है।

Search

Archives