Home » सीएम साय ने अग्निवीर जवानों के लिए की बड़ी घोषणा, जानें क्या कहा…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अग्निवीर जवानों के लिए की बड़ी घोषणा, जानें क्या कहा…

रायपुर । अग्निवीर जवानों के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीएम ने  यह घोषणा की है। साय सरकार अग्निवीर में शामिल होने वाले युवाओं को सेवा समाप्ति के बाद प्रदेश की भर्तियों में प्राथमिकता देगी। उन्हें आरक्षक, वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्तियों के समय विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

सीएम साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अग्निवीरों की सेवा समाप्त होने पर उन्हें स्थानीय भर्तियों ने प्राथमिकता दी जाएगी। आरक्षक, वन आरक्षक, जेल प्रहरी जैसी भर्तियों में विशेष लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगी। बता दें कि कुछ इसी तरह के निर्णय  मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में लिए गए हैं।

Search

Archives