कोरबा। पाली वनपरिक्षेत्र में एक मादा चीतल कक्ष क्रमांक पी. 149 में नेशनल हाइवे किनारे मृत अवस्था में मिला है। चीतल की उम्र लगभग 2 से 3 वर्ष है। वन कर्मचारी ने वन गस्ती के दौरान पाया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया पाया की चीतल जंगल से सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से टकराया होगा, जिसके कारण चीतल की मृत्यु हुई है।
चीतल का पशु चिकित्सक पाली के द्वारा शव परीक्षण किया गया। शव परीक्षण के दौरान चीतल का पीछे का एक दाहिना पैर टूटा था और सिर पर चोट का निशान था और चीतल के पेट में एक नग मृत बच्चा मादा चीतल पाया गया, चीतल की मृत्यु अज्ञात वाहन से होना पाया गया, शव परीक्षण कर दाह संस्कार उपवनमण्डलाधिकारी पाली की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान मौके पर श्री चंद्रकांत टिकरीहा उप वनमण्डलाधिकारी पाली, संजय लकड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी पाली,यशमन कुमार आडिल सी.एफ.ओ. पाली, जगजीवन सिंह बी.एफ.ओ. पाली, दीपक कुमार पटेल बी.एफ.ओ. लाफा, राजेश कुमार धिरही बी.एफ.ओ. पोटापानी एवं श्रीमती सविता पटेल सहायक नर्सरी प्रभारी उपस्थित रहे।







