Home » घर के बाहर खड़े व्यक्ति से चेन स्नेचिंग… बाइक सवार लुटेरे गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

घर के बाहर खड़े व्यक्ति से चेन स्नेचिंग… बाइक सवार लुटेरे गिरफ्तार

रायगढ़। घर के बाहर खड़े व्यक्ति के गले से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन सहित दो बाइक को जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मिटठूमुड़ा निवासी पुजारी राम 25 मई की देर रात ज बवह घर के सामने खड़े थे, तभी दो अज्ञात युवकों ने पुजारी राम के गले से दो सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित ने 26 मई को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आदतन अपराधी प्रेम सारथी अपने साथी के साथ छीनी गई सोने की चेन को बेचने के लिए पल्सर से ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर फोकटपारा कोतरारोड निवासी प्रेम सारथी और कैदीमुड़ा निवासी उसके साथी गणेश सारथी को पल्सर बाइक सहित पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि उनके साथ दरोगापारा निवासी विश्वकर्मा यादव ओर एक नाबालिग ने घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में लूटे गए गहने और बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू की प्रमुख भूमिका रही।

Search

Archives