Home » युवती को झांसा देकर लंबे समय तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, शादी का दबाव बनाने पर किया इंकार
छत्तीसगढ़

युवती को झांसा देकर लंबे समय तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, शादी का दबाव बनाने पर किया इंकार

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने युवती से शादी का वादा किया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत गौरेला थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। शिकायत की भनक लगते ही युवक फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार गांव के युवक ही ने युवती को अपनी मीठी बातों से प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मेल मिलाप का सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया। युवती उसके झांसे में आ गई। युवक उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। काफी समय बीतने के बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने बहाना बनाते हुए टाल दिया। तब जाकर युवती को एहसास हुआ की उसके साथ खिलवाड़ हुआ है। युवती ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद युवती और उसके परिजन गौरेला थाने पहुंचे। पीड़िता ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराई। आरोपी को भनक लगते ही वह गांव से फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Search

Archives