Home » कुसमुंडा खदान में मिली युवक की जली हुई लाश, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कुसमुंडा खदान में मिली युवक की जली हुई लाश, मचा हड़कंप

कोरबा। कुसमुंडा खदान में एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफार्मर के नीचे शव देखा गया है। शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के कपड़े और हुलिये से उसकी पहचान जपेली निवासी कपूरदास के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Search

Archives