Home » इतने करोड़ की अवैध शराब पर चला बुलडोजर
छत्तीसगढ़

इतने करोड़ की अवैध शराब पर चला बुलडोजर

राजनांदगांव। सीआईटी कॉलेज बाईपास के पास सड़क पर 1.89 करोड़ रुपए की अवैध शराब नष्ट की गई। दरअसल कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की उपस्थिति में 39,918.417 बल्क लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।

इस शराब की कुल कीमत 1,89,77,818 रुपये थी। कार्रवाई के दौरान 18 थाना/चौकी के 1187 मामलों में जब्त की गई शराब शामिल थी।

Search