Home » ब्रेकिंग न्यूज : लापता तीन युवकों में से एक युवक सागर चौधरी का मिला शव, दो की तलाश जारी
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज : लापता तीन युवकों में से एक युवक सागर चौधरी का मिला शव, दो की तलाश जारी

कोरबा। दर्री के सीएसईबी पश्चिम क्षेत्र से 3 फरवरी से लापता तीन युवकों में से एक युवक सागर चौधरी का शव हसदेव डुबान क्षेत्र में पाया गया, एसडीआरएफ स्कूबा डाइविंग और नगरसेना की टीम ने लगातार दो दिन तक मोटर बोट से हसदेव डुबान क्षेत्र में तलाश करती रही। दूसरे दिन टीम को एक युवक सागर चौधरी का शव पानी से निकालने में सफलता मिली। तीन दोस्तों में से एक युवक का शव मिलने के बाद सागर के दो दोस्त बजरंग व आशुतोष की भी हसदेव नदी में तलाश जारी है।

Search