Home » मामूली विवाद में खूनी संघर्ष : एक ही परिवार के लोगों ने दो सगे भाईयों को मारा चाकू, हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

मामूली विवाद में खूनी संघर्ष : एक ही परिवार के लोगों ने दो सगे भाईयों को मारा चाकू, हालत गंभीर

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में बीती रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के तीन भाईयों ने अपने पिता के साथ मिलकर दो सगे भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से दोनों भाई गंभीर हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉयल 112 ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेडत्री थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी बड़ेकारी में बुधवार राउत बाजार लगा हुआ था। देर शाम को गांव का ही राजेंद्र महिलांगे पिता मनहरण महिलांगे अपने बड़े भाई फूलचंद महिलांगे के साथ बाजार के पास कमल महिलांगे के घर के पास खड़े थे। जहां अवैध शराब की बिक्री की जाती है। बुधवार रात लगभग 8 बजे राजेंद्र अपने भाई फूलचंद के साथ शराब पीने के लिए कमल महिलांगे के घर पहुंचे। जहां फोन पे ऑनलाईन के माध्यम से शराब देने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। विवाद होने पर राजेंद्र और फूलचंद वापस लौट रहे थे। जो रहसबेड़ा चौक के पास पहुंचे ही थे कि कमल महिलांगे अपने 3 बेटों जयेश, राकेश और रघुवीर के साथ रहसबेड़ा के पास पहुंचे और चाकू से दोनों भाईयों पर हमला कर दिया। दोनों भाईयों के पेट, सीना और कमर में गंभीर चोट आने पर सड़क पर गिर पड़े। इसकी सूचना परिजनों को होने पर डॉयल 112 को कॉल किया गया। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां राजेंद्र और फूलचंद की स्थिति गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। पचपेड़ी पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives