Home » बाइक सवार बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली, अस्पताल दाखिल
छत्तीसगढ़

बाइक सवार बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली, अस्पताल दाखिल

बेमेतरा। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को सरेराह गोली मार दी। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का नाम चौधरी तस्लीम बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहर के बाहर दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया है। रास्ता रोककर 3 बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक चलती बाइक से युवक के पैर पर गोली मारी गई है। घटना के बाद घायल युवक खुद जिला अस्पताल पहुंचा। सूचना के बाद से पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुट गई है।

Search

Archives