Home » बस और बाईक की आमने-सामने टक्कर से बाईक सवार की मौत
छत्तीसगढ़

बस और बाईक की आमने-सामने टक्कर से बाईक सवार की मौत

रायपुर. नेशनल हाईवे पर हर रोज कोई न कोई दुर्घटना होते रहते हैं, इसी तरह आज भी नेशनल हाईवे 63 पर एक तेज रफ्तार एक बाईक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से उसके शव को जिला अस्पताल लगाया है। पुलिस को जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंची तथा घटना की जांच उनके द्वारा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गीदम थाना क्षेत्रांतर्गत एक यात्री बस गीदम से बीजापुर की तरफ जा रही थी, इसी बीच विपरीत दिशा से बाईक सवार युवक आ रहा था, कि मनवा ढाबा के पास टर्निंग में बाईक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृत युवक की शिनाख्त राकेश सोनवाने के रूप में हुई है, जो वाहन रिपेयरिंग का काम करता था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा।

Search

Archives