Home » बड़ी खबर : नक्सलियों ने किया हथियार छोड़ने का ऐलान, सरकार से की ये अपील
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : नक्सलियों ने किया हथियार छोड़ने का ऐलान, सरकार से की ये अपील

रायपुर। नक्सलियों के खिलाफ जारी सरकार के अभियान को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। छत्‍तीसगढ़ में सरकार के ऑपरेशन से घबराए नक्सली हथियार छोड़ने को तैयार हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन CPI (Maoist) ने शांति वार्ता की इच्छा जताते हुए हथियार छोड़ने की बात कही है। संगठन के प्रवक्ता अभय का एक पत्र वायरल हुआ है जिसमें वीडियो कॉल के जरिए बातचीत और एक महीने का वक्त मांगा गया है।

सामने आए पत्र में नक्सलियों ने सीजफायर की मांग की है और संपर्क करने के लिए ईमेल आईडी भी जारी की है। वायरल लेटर में नक्सलियों ने लिखा है कि वो विकास और शांति चाहते हैं, इसलिए सरकार को उनसे संवाद स्थापित करना चाहिए। संगठन ने कहा कि उन्हें तैयारी के लिए एक महीने का वक्त चाहिए। इस दौरान उनके खिलाफ किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई न की जाए और इसकी जानकारी रेडियो और टीवी के जरिए जारी की जाए। नक्सलियों की ये चिट्टी 15 अगस्त की है। जिसे नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने 17 सितंबर को जारी किया है।

कई इलाकों में नक्सली कमजोर पड़े- आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को खत्म करने का ऐलान किया था। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ जनवरी 2024 से सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज हुई है। इन कार्रवाईयों से कई इलाकों में नक्सली कमजोर पड़े हैं। बड़ी संख्या में नक्‍सली पकड़े गए या फिर एनकाउंटर में मारे गए हैं। यही वजह है कि अब नक्सली हथियार छोड़ने की बात कर रहे हैं।

सरकार ने क्या कहा?- हालांकि वायरल लेटर की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इस लेटर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कभी हिंसा की इच्छा नहीं जताई थी लेकिन वायरल चिट्ठी की सत्यता की जांच जरूरी है।

साल 2025 में हुई नक्सली मुठभेड़

तारीखकितने नक्सली मारे गए
11 सितंबर, 20251 करोड़ का इनामी बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर
26 जुलाई, 2025बीजापुर एनकाउंटर में चार नक्सली मारे गये
21 मई, 2025डेढ़ करोड़ के इनामी बसवराजू समेत 28 नक्सली ढेर
21 अप्रैल-11 मई 2025कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 31 नक्सलियों को किया ढेर
20 मार्च, 2025बीजापुर और कांकेर मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गये
9 फरवरी, 2025बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 31 नक्सली ढेर
2 फरवरी, 2025बीजापुर मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया गया
21 जनवरी, 2025गरियांबद में 14 नक्सली मारे गये थे
16 जनवरी, 2025बीजापुर में फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था
12 जनवरी, 2025बीजापुर एनकाउंटर में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर
5 जनवरी, 2025अबूझमाड़ में एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली ढेर

Search