Home » पुल से नदी में गिरी बैंक कर्मचारी की कार, 1 की मौत, क्रेन से निकाली गई कार
छत्तीसगढ़

पुल से नदी में गिरी बैंक कर्मचारी की कार, 1 की मौत, क्रेन से निकाली गई कार

बेमेतरा। जिले में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गई। घटना में बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया।

घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अमित कोल गौरीघाट मध्यप्रदेश के रूप में की गई। अमित कोल बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ थे। आज सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी पुल से नीचे गिर गई। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस और रेस्क्यू की टीम ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान कार सवार बैंक कर्मचारी अमित कोल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अमित कोल रायपुर से जबलपुर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में जा गिरी।

Search

Archives