Home » नवविवाहिता को कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश … पति सहित ससुराल वालों पर अपराध दर्ज
छत्तीसगढ़

नवविवाहिता को कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश … पति सहित ससुराल वालों पर अपराध दर्ज

मस्तूरी। दिल्ली में नवविवाहिता को जलाकर मारने का मामला अभी पूरे देश में सुर्खियों में है। दहेज उत्पीड़न को लेकर उक्त घटना को ससुराल वालों ने अंजाम दिया था। ऐसा ही एक मामला मस्तूरी क्षेत्र में सामने आया है। ग्राम दलदली की रहने वाली 28 वर्षीय बिन्दु कुलश्रेष्ठ ने अपने ही पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग एक राय होकर उसे जान से मारने की नियत से जबरन कीटनाशक दवा पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर उसकी पिटाई की। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बिन्दु कुलश्रेष्ठ ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पीड़िता के पिता मनबोध राम, समेत कई गवाहों से पूछताछ की गई। सभी बयानों और परिस्थितियों के आधार पर पाया गया कि पीड़िता का पति सतीश कुमार कुलश्रेष्ठ 35 वर्ष अक्सर गाली गलौच करता था और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की सास किरण कुलश्रेष्ठ 53 वर्ष और ससुर कपिलनाथ 62 वर्ष पूरे विवाद में सतीश का सहयोग करते पाए गए। संपूर्ण जांच के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर धारा 115(2), 296, 3 (5) बीएनएस और 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Search

Archives