कोरबा। अप्पू गार्ड लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यहां कुछ न कुछ नई कहानी निकलकर सामने आ रही है। एक बार फिर गर्मी में समुद्री लहर की एनर्जी महिलाओं को मिली है। महिलाएं एक दूसरे से भिड़ गई। बाल खींचकर भड़ास भी निकाली। इस दौरान भीड़ का लाभ उठाकर कार के शीशे भी फोड़े गए। महिलाओं के विवाद का विडियो जमकर वायरल हो रहा है। कार का शीशा फोड़ने वाला भी नजर आ रहा है। सप्ताह भर पहले ही वेव पूल में दीवार फांदकर घुसे लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया था। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।







