Home » किशोरी से दुष्कर्म कर भाग रहे युवक को छोटे भाई ने देखा, एक हफ्ते के बाद…
छत्तीसगढ़

किशोरी से दुष्कर्म कर भाग रहे युवक को छोटे भाई ने देखा, एक हफ्ते के बाद…

अंबिकापुर। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे युवक को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया। इसके कुछ दिन बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सूरजपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है 14 वर्षीय किशोरी 9 अप्रैल की रात घर में सोई हुई थी। इसी दौरान रात्रि करीब 10.30 बजे गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। भागते हुए युवक को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया था। घटना की जानकारी परिजनों को भी हो चुकी थी। परिजनों ने 10 अप्रैल को घटना की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं घटना के बाद से किशोरी गुमशुम रहने लगी थी। पीड़िता ने परिजनों से 15 अप्रैल को घटना के बारे में बताया था। इसके बाद फांसी लगा ली थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां ईलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने रामानुजनगर पुलिस से शिकायत की है, वहीं परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है।

Search

Archives