Home » अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई: 2 चैन माउंटेन मशीन व 3 ट्रैक्टर जब्त
छत्तीसगढ़

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई: 2 चैन माउंटेन मशीन व 3 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चांपा। अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने 2 चैन माउंटेन मशीन व 3 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। साथ ही नियमानुसार उपरोक्त वाहनों के वाहन चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञात हो कि कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम खपरीडीह एवं तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा के क्षेत्र में जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम खपरीडीह में अवैध रेत उत्खनन में लगे 1 चैन माउंटेन एवं ग्राम देवरघटा में 1 चैन माउंटेन और 3 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंतत्रण हेतु जिला स्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग की उडनदस्ता की टीम को

सूचना मिली कि बम्हनीडीह ब्लाक के ग्राम पंचायत खपरीडीह एवं पामगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत देवरघटा स्थित नदी तट किनारे कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से वाहनों के माध्यम से खनिज का अवैध उत्खनन व परिवहन कार्य किया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई हुई है। इसके पूर्व भी बम्हनीडीह ब्लाक के ग्राम पंचायत पुछेली में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई हुई थी। खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो के विरूद्ध खान एवं पाम खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नियमानुसार ल उपरोक्त वाहनों के वाहन चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

Search

Archives