Home » झोलाछापों पर कार्रवाई : दो क्लिनिक, एक लैब व मेडिकल स्टोर सील
छत्तीसगढ़

झोलाछापों पर कार्रवाई : दो क्लिनिक, एक लैब व मेडिकल स्टोर सील

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई एक बार फिर से तेज हो गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरवाही ब्लॉक क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए दो निजी क्लिनिक, एक पैथोलॉजी लैब और एक मेडिकल स्टोर को सील किया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन सिंह मेहर ने किया। कार्रवाई के दौरान सिद्धिविनायक क्लिनिक (सिवनी), सुश्रुता आयुष क्लिनिक (लरकेनी), इशिका पैथोलॉजी लैब (सिवनी) तथा गुप्ता मेडिकल स्टोर (सिवनी) को सील किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में बिना पंजीयन के चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इलाज के लिए केवल पंजीकृत चिकित्सकों और अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें।

मरवाही बीएमओ डॉ. हर्षवर्धन सिंह मेहर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिवनी और लरकेनी में चार संस्थानों को सील किया गया है। आने वाले दिनों में इस प्रकार की और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी। अवैध चिकित्सा व्यवसाय और झोलाछाप डॉक्टरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Search

Archives