Home » शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

घटना की शुरूआत 31 दिसंबर 2025 को हुई, जब रतनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़िता की मां ने 4 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामला नाबालिग से जुड़ा और गंभीर होने के कारण रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने तत्काल उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी अजय सिंह 25 वर्ष निवासी बछालीखुर्द पीड़िता को अपने साथ रखा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। पीड़िता का बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं को जोड़ते हुए आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में ंसउनि दिनेश तिवारी, आरक्षक राजेन्द्र साहू, महिला आरक्षक स्वाती बंजारे और अनिषा कश्यप् का विशेष योगदान रहा।

Search

Archives