Home » जनकपुर बाजार से लौट रहे युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जनकपुर बाजार से लौट रहे युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले के थाना रघुनराथनगर क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बगईनार निवासी राम प्रसाद सिंह 13 मई को जनकपुर साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गया हुआ था। रात करीब 9 बजे के बीच बाजार से वापस लौटते समय जनकपुर निवासी बंधू सिंह आयाम ने पीछे से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। हमले से रामप्रसाद बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा।

घटना को देख आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा गया। उपचार के दौरान 14 मई को उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल की जांच की और आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी बंधू सिंह आयाम 36 वर्ष निवासी जनकपुर को जंगल से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते उसने राम प्रसाद पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी हथियार को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया, जहां से उसे जेल वारंट जारी होन के बाद रामानुजगंज जेल भेज दिया गया है।

Search

Archives