Home » शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण… पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण… पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाने में पीड़िताने 17 जून 2025 को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिषेक बघेल के साथ वर्ष 2023 में पहचान हुआ था। जिससे मोबाईल से बातचीत करते थे। इस बीच पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई। मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर पथरिया निवासी अभिषेक बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Search

Archives