Home » महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
छत्तीसगढ़

महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। थाना कापू पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

थाना कापू में 10 मई को स्थानीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 दिसंबर 2025 की शाम वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान परिचित रिश्तेदार सुधीर किस्पोट्टा उनके घर आया और महिला के पति को पैसे देकर दूसरे गांव शराब लाने के बहाने भेज दिया। कुछ देर बाद पति के घर से जाने के बाद आरोपी सुधीर किस्पोट्टा ने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर मौके से भाग गया। लोक लाज के भय से महिला ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, बाद में महिला ने साहस जुटाकर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला की रिपोर्ट पर थाना कापू में आरोपी सुधीर किस्पोट्टा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 64(2)()ि भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तत्काल पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Search

Archives