Home » ठंड में एसी चोर हुए सक्रिय, ट्रांसपोर्ट नगर के एक होटल से निकालकर ले भागे, सीसीटीवी में कैद
छत्तीसगढ़

ठंड में एसी चोर हुए सक्रिय, ट्रांसपोर्ट नगर के एक होटल से निकालकर ले भागे, सीसीटीवी में कैद

कोरबा। जिले के व्यस्ततम क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एसी चोरी का एक अजीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने ठंड का लाभ उठाते हुए होटल में एसी को अपना निशाना बनाया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर क्षत्र में बीती रात होटल में लगे एक वातानुकूलित यंत्र याने एसी को चोरों ने कुछ ही सेकंड में आसानी से निकाला और देखते ही देखते लेकर भाग निकले। चोरों ने एसी चोरी का हाईटेक प्लान बनाया। शायद उन्हें मालूम है कि कड़कड़ाती ठंड में सारे एसी बंद पड़ हुए हैं। ऐसे में आसानी से एसी को खाला जा सकता है।

चोरों ने होटल में लगे एसी को बड़ी आसानी से खोला और फिर उसे एक गाड़ी में रखकर ले भागे। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। होटल संचालक ने कमरे में कैद वीडियो के साथ सीएसईबी चौकी पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है।

Search

Archives