Home » घुटकू अंडरब्रिज के पास सड़क हादसे में युवक की मौत… तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर
छत्तीसगढ़

घुटकू अंडरब्रिज के पास सड़क हादसे में युवक की मौत… तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू अंडरब्रिज के पास बुधवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार चोरभट्ठी खुर्द निवासी नंदकुमार केंवट का पुत्र ओमप्रकाश केंवट 25 वर्ष सुबह 6.30 बजे अपनी स्पलेंडर बाइक सीजी 10 बीटी 0644 से ट्रैक्टर चलाने के लिए नौरोती कापा जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 6.45 बजे अज्ञात पिकअप वाहन के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ओमप्रकाश को सिर पर गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के ट्रैक्टर मालिक शिव कुमार यादव ने परिजनों को फोन कर दी। सूचना मिलते ही पिता नंद कुमार मौके पर पहुंचे और बेटे को मृत अवस्था में देखकर थाने को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भ्ेजा। कोनी पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मर्ग क्रमांक 70/2025 धारा 194 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Search

Archives