Home » तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत… घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत… घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

चालक गिरफ्तार

रतनपुर। घासीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुआ, जब सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कर्रा नारा निवासी संजय कुमार आर्मो के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय किसी निजी कार्य से बाइक सीजी 12 बीबी 7204 पर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशासे आ रहे ट्रेलर सीजी 10 बीएस 6541 के चालक ने अचानक सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। घटनी की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित गिरफ्ताीर कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Search

Archives