बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 1 जुलाई की दोपहर 2.30 बजे की है। पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक मुकेश कुमार जगत 22 वर्ष निवासी सरसेनी जबरन युवती के घर में घुसा और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 173/2025 के तहत धारा 64(1), 331 (3) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डीआर टंडन के निर्देशन में पुलिस ने तत्परता दिखाई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी का महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।







