Home » शादी के एक माह बाद जवान ने की पत्नी की हत्या, थाना में दर्ज कराया गुमशुदगी की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़

शादी के एक माह बाद जवान ने की पत्नी की हत्या, थाना में दर्ज कराया गुमशुदगी की रिपोर्ट

सरगुजा। शादी के एक माह बाद ही जवान ने पत्नी की जान ले ली। गुनाह को छिपाने के लिए साजिश रची लेकिन पुलिस के सामने राज छुपा न सका और आरोपी पकड़ा गया। घटना सरगुजा जिले के मैनपाट के थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक सीएफ के एक जवान ने प्रेमिका के साथ एक माह पहले ही विवाह रचाया था। किसी बात से आक्रोशित जवान ने दो मार्च को पत्नी की हत्या कर दी। गुनाह को छिपाने के लिए 6 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मैनपाट पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। इसमें खुलासा हुआ कि जवान ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को मैनपाट मछली नदी घाट पर पत्थर के पास छिपा दिया है। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद सीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Search

Archives