Home » सड़क पर गिरा विशाल पेड़, बिजली का तार भी उलझ गया, यातायात हुआ बाधित
छत्तीसगढ़

सड़क पर गिरा विशाल पेड़, बिजली का तार भी उलझ गया, यातायात हुआ बाधित

कोरबा। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का असर दिखाई देने लगा है। घने जंगल के बीच पेड़ जमीन पर नमी की वजह से धरासाई हो रहे हैं। शनिवार की दोपहर भी इसी तरह का मामला सामने आया है। रामपुर से आगे डोमानारा के पास एक विशाल पेड़ धरासाई होकर सड़क पर आ गिरा। पेड़ के साथ बिजली के तार भी उलझकर टूट गया। इसी दौरान कोरबा से घरघोड़ा की ओर चलने वाली शमीम बस इस मार्ग से गुजर रही थी। पेड़ को सड़क से हटाने में करीब एक घंटा का समय लग गया। इसके बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Search