रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र में मुनुंद गांव के पास भीषण हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रेलर चालक आग की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन से बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर सका।







