नारायणपुर। गुरुवार को आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें चार महिला और चार पुरुष शामिल हैं। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रॉबिन्सन गुड़िया ने बताया कि ये नक्सली मुख्य रूप से हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति में संलिप्त थे।
एसपी गुड़िया ने कहा, ‘पिछले ऑपरेशन में हमने इनके हथियारों का जखीरा बरामद किया था। नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 की जानकारी है। कई नक्सली अब इस जीवन को छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं। यह उनके लिए एक अच्छा अवसर है।’
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।







