Home » अरपा नदी के तेज धार में फंसे 7 युवक, एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला
छत्तीसगढ़

अरपा नदी के तेज धार में फंसे 7 युवक, एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अरपा नदी में सात युवकों का दल तेज बहाव की धार में फंस गया। ये सभी युवक मछली पकड़ने गए थे, उसी समय अचानक नदी में तेज पानी आ गया और वे बहने लगे। जिसके बाद मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। जिसके बाद इन्हें सही- सलामत रेस्क्यू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सात युवकों का दल अरपा नदी में मछली पकड़ने गया हुआ था। इसी बीच नदी का बहाव तेज हो गया और ये सभी बहने लगे। जिसके बाद इन्होने चीख- पुकार मचानी शुरू कर दी। इनकी आवाज सुनकर वहां पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया गया। तेज बहाव में बहते युवकों को समय रहते एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी युवकों की हालत अब स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

Search

Archives