बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मोबाइल झपटमारी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा तथा एक धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोबाइल झपटमारी की घटना में शामिल दो युवक सकरी ओवरब्रिज के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों ंआरोपी एक्टिवा से भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में वाहन से गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 20 मई को लोखंडी ओवरब्रिज के पास एक बाइक सवार व्यक्ति से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर झपटमारी में लूटा गया मोबाईल, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रूपए बताई गई है, बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और एक धारदार चाकू भी जप्त किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है। जबकि उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।







