रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। 140 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी राइस मिलर रोषन चंद्राकर को आखिरकार 8 महीने बाद जमानत मिल गई है। हाई कोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ उन्हें रिहा करने का आदेष दिया है।
आपको बता दें कि “ईडी ने रोषन चंद्राकर को 15 मई 2024 को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 27 मई को रायपुर जेल में दाखिल किया गया और बाद में 7 जनवरी 2025 को प्रषासनिक आधार पर महासमुंद जिला जेल षिफ्ट किया गया था। आज हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रोषन चंद्राकर जेल से बाहर आ गए।
जमानत के साथ ही हाई कोर्ट ने रोषन चंद्राकर को साफ हिदायत दी है कवे पासपोर्ट जमा करें, देष से बाहर न जाएं और जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग करें।
140 करोड़ के इस कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू और ईडी कर रही है। अब देखना होगा कि जमानत के बाद आगे की कानूनी लड़ाई किस मोड़ पर जाती है।







