Home » नक्सल संगठन को जोर का झटका : 103 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, 49 पर 1 करोड़ का ईनाम था घोषित
छत्तीसगढ़

नक्सल संगठन को जोर का झटका : 103 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, 49 पर 1 करोड़ का ईनाम था घोषित

बीजापुर।  गुरुवार को  103 नक्सलियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें से 49 नक्सली इनामी हैं, जिन पर कुल  1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बड़ी और खास बात ये है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक का ये सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण है।

इससे नक्सल संगठन को गहरा चोट पहुंचा है। सरेंडर करने वालों में नक्सल संगठन के उच्च पदों पर बैठे नेता शामिल हैं। इनमें से 49 पर कुल 1.06 करोड़ रुपये का इनाम था, जो संगठन के आंतरिक मतभेद, सुरक्षा बलों के दबाव और पुनर्वास नीति के प्रभाव को दर्शाता है।

इन्होंने किया सरेंडर
1 डीवीसीएम (दक्षिण सब जोनल ब्यूरो कम्युनिकेशन कमांडर)
4 पीपीसीएम,
4 एसीएम
1 प्लाटून पार्टी सदस्य,
3 डीएकेएमएस अध्यक्ष
4 सीएनएम अध्यक्ष,
2 केएएमएस अध्यक्ष
5 एरिया कमेटी सदस्य,
5 मिलिशिया कमांडर/डिप्टी कमांडर
4 जनताना सरकार अध्यक्ष
1 पीएलजीए सदस्य
12 सीएनएम सदस्य
4 जनताना सरकार उपाध्यक्ष
1 डीएकेएमएस उपाध्यक्ष
22 जनताना सरकार सदस्य
23 मिलिशिया प्लाटून सदस्य
2 जीपीसी
4 डीएकेएमएस सदस्य
1 भूमकाल मिलिशिया सदस्य50 हजार-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे – इन सभी को सरकार की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति के तहत 50 हजार-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य और सम्मानजनक जीवन जिएं। उन्होंने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि भ्रमित विचारधाराओं को त्यागें और निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें।
इधर, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद- दूसरी ओर बीजापुर जिले के गंगालुर थाना  क्षेत्र में आज सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुककर हो रही मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। वहीं घटनास्थल से नक्सली शव हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

Search

Archives