सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक अधेड़ ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सरिया थाना क्षेत्र का है।
वहीं इस घटना में ट्रैक्टर चालक और एक अन्य ने किसी तरह ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड जुट गई थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।







