Home » युवक का अपहरण कर मारपीट व पैसों की मांग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर

युवक का अपहरण कर मारपीट व पैसों की मांग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निशांत नायडू उर्फ बाबा और करन साहू उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

पीड़ित युवक मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 14 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचा और पैदल सिरगिट्टी जा रहा था, तभी दो युवकों ने उसे रोका और जबरन अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर फदहाखार सिरगिट्टी ले गए। वहां उन्होंने पैसे की मांग करते हुए मारपीट की।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, डंडा और पैसा जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Search

Archives