Home » डिपो में कोयला खाली करते समय जिंदा जला ट्रक चालक, हाईटेंशन तार से लगी आग
बिलासपुर

डिपो में कोयला खाली करते समय जिंदा जला ट्रक चालक, हाईटेंशन तार से लगी आग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण ट्रक में आग लग गई। इसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। कोल डिपो में कोयला खाली करने के दौरान हादसा हुआ है। हाइवा से कोयला खाली करते समय आग लगी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसारघटना कोटा थाना क्षेत्र के अमाली गांव की बताई जा रही है। कोटा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Search